May 09, 2020

तुम्हारा मैं हो जाऊँ(I belong to you)

तुम्हारा मैं हो जाऊँ(I belong to you)
...

तुम्हारा मैं हो जाऊँ

(I belong to you)

...

ये हुस्न तेरा जो देखूँ
मदहोश तुझमे हो जाऊँ,
के पा लूँ जो मैं तुमको
लहरों सा मैं लहराऊँ!
...
न करता मैं बात तुमसे
ये तुमको कैसे बतलाऊँ,
जो तेरी आँखों में देखूँ
मैं अचेत सा रह जाऊँ!!
...
ये लटाऐं तेरी चेहरे पर
कैसे इनको मैं सरकाऊँ,
घटा सा जो मैं बनता
तेरे केशों को भिगाऊँ!
...
ये लाली तेरे होंठों की
मैं भँवर सा फस जाऊँ,
बरसता बूंदों सा इनमें
के लिपटता सा रह जाऊँ!!
...
कहूँ कुछ मैं तुमसे या
तुमसे मैं कहलवाऊँ,
के मेरी ही रहना तुम
या तुम्हारा मैं हो जाऊँ!!
...
...v!p...
Previous Post
Next Post
Related Posts