May 05, 2020

सिर्फ तुमसे है(Sirf Tumse Hai)

सिर्फ तुमसे है(Sirf Tumse Hai)
...
अफ़स़ाना तुमसे है प्यार का
मैं क़ल्ब से जताऊँ कैसे
...
गुलज़ार उनसे होता हूँ
ये दूरी दर्मियान बनाऊँ कैसे
...
असर उनका ही बहुत है
ये मैं उनको दिखाऊँ कैसे
...
वो देखते ग़ौर से मुझको ही नहीं
मैं उनको नज़रों से समझाऊँ कैसे
...
वो गुफ़्तगू मुझसे करते नहीं
मैं जुबां से उनको बोलूं कैसे
...
मेरी गज़ल है उनके होने से
ये मैं उनको सुनाऊं कैसे
...
मेरा... साथ सिर्फ तू है
मैं उसको समझाऊँ कैसे
...
मेरा तसव्वुर भी तुमसे
मैं कागज़ में उतारूँ कैसे 
...
मैं ज़हीर सिर्फ तेरा ही
तेरे बग़ैर ये क़िस्सा कैसे
...
...v!p...
=========
शब्दों का अर्थ
=========
अफ़स़ाना - कहानी 
क़ल्ब - दिल,मन
गुफ़्तगू - बातचीत
गुलज़ार - फूलों सा खिलना
तसव्वुर - कल्पना
ज़हीर- साथी, मित्र
क़िस्सा- प्रेमकथा, झगड़ा
**********************
Previous Post
Next Post
Related Posts