June 07, 2020

हाल-ए-बयां (love alienation)

love alienation
love alienation

हाल-ए-बयां

(love alienation)

...
एक लफ्ज़ में ख़ला सा मैं
के मैं उसको ही लिख रहा !
वो हाल-ए-बयां मेरा
के बात तेरी कर रहा !!
...
मैं बात उसकी कर रहा
मैं चाह उसको ही रहा !
मैं मानता उसकी रहा
मैं मनाता उसको रहा !!
...
वो बात मेरी ही मानता
वो हाल मेरा ही जानता !
ये मुझको ही गिला रहा
मैं उसको ही भुला रहा !!
...
तू रहा था मेरे साथ
या दूर तू करता रहा !
गुनाह क्या मेरा रहा
जो सब यूँ तू कर रहा !!
...
love alienation
love alienation
...
तू तोड़ मुझको यूँ रहा
तू छोड़ मुझको ही रहा !
मैं जल रहा,बिखर रहा
तू खुश है,मैं तड़प रहा !!
...
तू गैर बनता ही रहा
मैं साथ देता ही रहा !
न तू मेरी समझ सका
न मैं तेरी समझ सका !!
...
तू पास भी मेरे ही रहा
तू साथ भी मेरे ही रहा !
न तुझको मैं समझ सका
न मैं तुझको समझा सका !!
...
ये ख्वाब मेरा ही रहा
तू मुंतज़िर मेरा रहा !
तू मेरा था, हो रहा
या गैर का होता रहा !!
...
love alienation
love alienation
...
ये रूह और ज़िस्म में
प्यार तुमको ही रहा !
ये बात भी तुमने बुनी
ये जिन्दगी तुमने चुनी !!
...
तू मेरी रुह में बसता रहा
ये वहम मुझको ही रहा !
न तू मेरा ही हो सका
न अपना तू बना सका !!
...
तू आजमाईश करता रहा
मैं ख़ला सा होता रहा !
मगर ये बात आज भी
के बात तू ही कर रहा !!
...
एक लफ्ज़ में ख़ला सा मैं
के मैं उसको ही लिख रहा !
वो हाल-ए-बयां मेरा
के बात तेरी कर रहा !!
...
...v!p...
***************************************
***************************************
*****
Read some categorized shayari
*****
Heartbreaking Shayari
Precious Love
love volition
Friends forever shayari
******************************
Previous Post
Next Post
Related Posts