June 05, 2020

मुझसे उम्मीद रखती हो (Mujhse ummid rakhti ho) Part-01

मुझसे उम्मीद रखती हो!

(Mujhse ummid rakhti ho)

Part - I


...On behalf of male...
Mujhse ummid rakhti ho

Aspiration

Click here to translate Hinglish
...
ये इश्क़ करना भी गुनाह सा तू मानेगी,
जुबां ही नहीं आंखें भी सब बतलाएगी!
...
तू हिजाब मुझसे रखना जो अगर चाहेगी,
ये बता क़ल्ब को तू मेरे सब कैसे मनाएगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
मैं भूली सी याद हूँ जो सिमट ही जाएगी,
या मोहब्बत हूँ तेरी तो मुझे तू अपनाएगी!
...
गुज़रा हुआ वक़्त क्या फिर तू दिलाएगी,
के जख़्म अपना समझ मरहम लगाएगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
मुद्दतों से जो मिले हम के क़रीब तू मेरे आएगी,
वाकिफ़ तू होगी मुझसे या ग़ैर बन जाएगी!
...
मसरूफ़-ए-इश्क़ मेरे संग होना चाहेगी,
या गम-ए-इश्क़ मुझको तू देकर जाएगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
जज़्बात मेरे भी के शराबोर होना चाहेगी,
छूँ लूँ जो मैं तुमको या तू बिखर जाएगी!
...
इन लबों पे ख़ामोशी हमेशा ही आएगी,
के बिन बहस तू ख़फा होना ही चाहेगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
इबारत-ए-इश्क़ का गुल-ए-सुर्ख़ चाहेगी,
या बेताबी इतनी-सी कि बिछड़ना तू चाहेगी!
...
इन लबोँ पे मेरे, तेरे होने का निशां दे जायेगी,
या तुझे राज़दाँ समझ, मुझे फरेब देकर जाएगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
मेरी रूह तेरे जिस्म को पाना भी चाहेगी,
के शुक्र तू मनाएगी या और दूर हो जायगी!
...
रहम-ए-दिल कर मुझपे तू यूँ ही निभाएगी,
या आशियाना मेरा तू यूँ ही वीरान कर जाएगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
ख़्वाबों के अर्श पर उड़ना तू मेरे संग चाहेगी,
या घटा बनकर बरसना तू मुझपे ही चाहेगी!
...
मैं चाहूँ तो क्या मुझमें हि तू सिमट जाएगी,
के चन्द लमहें देकर तू छोड़ यूँ ही जाएगी!!
क्या तू मेरी उम्मीद बन पाएगी?
...
...v!p...
Click here to translate Hinglish
=============================
शब्दों का अर्थ
=============================
हिजाब - चिल्मन, पर्दा, शर्म
क़ल्ब - मन, दिल
मुद्दतों - समय
वाक़िफ़ - जानकार
मसरूफ़ -ए-इश्क़ - प्रेम में तल्लीन
शराबोर - तरबतर
इबारत-ए-इश्क़ - प्रेम की पटकथा
गुल-ए-सुर्ख़ - लाल गुलाब
राज़दाँ - विश्वास
अर्श - आसमान
घटा - बादल
******************************************
Visit my old shayari blog
******************************************
Read some categorized shayari
*****
Heartbreaking Shayari
Precious Love
love volition
Friends forever shayari
******************************
Previous Post
Next Post
Related Posts