August 21, 2021

Happy Raksha Bandhan

 रक्षाबंधन 

Raksha Bandhan

मैं तेरी राखी का इंतजार करता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

आज सबसे तेरी बात करता हूँ
मैं हर दिन तुमको याद करता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

दूर होने से भी क्या होता है
मैं बताऊँ...
क़ल्ब में हो ज़िक्र भी तो तुमसे मिल आता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

कभी दिन गुजर जाते है बिन देखे तुमसे बतियाए
नाराज़ हों एकदूजे से भी तो क्या
लड़ते ही तुमसे सब भूल जाता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

यूँ तो ज़माना कहता है ख़याल रखना होगा तेरा
ख़याल तुमने ही रखा है मेरा कि मैं तो छोटा हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

छोटा हूँ तो हर बात पर तुमसे इतराता हूँ
रुठने का हक तुमको है तो मैं मनाता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

दूर जाए भी तू मुझसे तो सिक्के देजाती
अब तुमको कैसे बोलूं बस थाम लेता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

चाहता ही नहीं दूर जाय मुझसे तू कभी
पर हर वक़्त बदलता है मैं भी जनता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ

पराया था जो घर आज हमारा अपना है
अब साथ में तुमको वहाँ लेकर जाता हूँ
मैं ही जानू तुमसे कितना प्यार करता हूँ 
...v!p...
....
*****************************************
Visit my old shayari blog
******************************************
Read some categorized shayari
****
Heartbreaking Shayari
Precious Love
love volition
Friends forever shayari
******************************

Latest
Next Post
Related Posts